AB News

Creature inside Earth : जमीन खोद रहे थे लोग, अंदर का नजारा देख होश उड़े, दिखे दर्जनों जीवित जीव, हैरान करने वाला वीडियो

Creature inside Earth

इस दुनिया में ऐसे कई जीव हैं जो किसी-किसी मौसम में गहरी निंद्रा में सो जाते हैं। उसके बाद वो कई महीनों तक सोते हुए वक्त बिता देते हैं। इसमें भालू, छिपकली, आदि जैसे जीव शामिल हैं। पर कुछ जीव ऐसे भी है जो जमीन के अंदर धंसकर अपनी गहरी नींद को पूरी करते हैं। हाल ही में कुछ लोगों को जमीन की खुदाई करते समय उन्हें ऐसे ही कुछ जीव जमीन (Animals found under soil viral video) के अंदर एक के ऊपर एक लेटे नजर आए। ये नजारा देखकर उन सभी लोगों के होश ही उड़ गए। जैसे ही उन्हें छुआ गया, उनके हाथ-पैर हिलने लगे, ये देखकर खुदाई करने वाले लोग भी हैरान हो गए।

READ MORE – रूस यूक्रेन युध्द में संकट मोचन बने थे पीएम मोदी! नेशनल मीडिया ने किया खुलासा – PM मोदी ने रुकवाया था परमाणु हमला

ट्विटर अकाउंट @Alphafox78 पर अक्सर हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट होते रहते है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो (Turtle hibernating) पोस्ट किया गया है, जिसमें कुछ जीव इस के ऊपर एक नजर आ रहे हैं, जो दिखने में काफी विचित्र और अजीबों गरीब लग रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया- क्या आप बता सकते हैं कि ये जीव क्या हैं? अगर आप उन्हें ध्यान से देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि वो कौन से जीव हैं।

जमीन के नीचे दिखे विचित्र जीव
इस वायरल वीडियो में लोग जमीन की खुदाई कर रहे हैं। मिट्टी की परत हटाते-हटाते उन्हें दर्जनों जीव एक के ऊपर एक लेटे दिखे हैं। जैसे ही उनके आसपास से मिट्टी हटाई जाती है, उनके पैर हिलने लगते हैं। इससे पता चलता है कि वे सारे जीवित हैं। पर उनका सिर नहीं दिख रहा, ना ही शरीर के अंदर समझ आ रहे हैं। हैरान होने की जरूरत नहीं है, ये कोई एलियन जीव नहीं, बल्कि कछुए हैं। वैसे कछुओं को इस तरह परेशान करना भी गलत है। इससे उनकी जान पर खतरा हो जाता है।
खूब वायरल हो रहा है वीडियो
इस वीडियो को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने पोस्ट करते हुए कहा कि कछुए हाइबर्नेट करते हैं, तब उनका दिल धीरे धड़कता है। एक ने कहा कि इस तरह उन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। एक ने तो मजाक में कह दिया कि वो पाइनएपल लग रहा है।

READ MORE – AIRTEL के करोड़ों यूज़र्स को लगा झटका, बढ़ी इन दो प्रीपेड प्लान्स की कीमत

 

Exit mobile version