AB News

Cow Declared Rajmata : विधानसभा चुनाव के पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का बड़ा फैसला ‘गाय को राज्यमाता का दर्जा’, ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बना, आदेश जारी

Cow Declared Rajmata

“विधानसभा चुनाव के पहले महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए गौमाता को राज्य माता का दर्जा देते हुए आदेश जारी किया है। जारी आदेश में बताया गया कि देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए उपयुक्त है और आयुर्वेद चिकित्सा में भी इसका महत्व है।”

मुंबई। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से पहले एकनाथ शिंदे सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। शिंदे सरकार ने देसी गाय को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देने का एलान किया है। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का दूसरा राज्य है। शिंदे सरकार ने यह फैसला गाय के सांस्कृतिक और प्राकृतिक महत्व को देखते हुए लिया है।

read more – Cow Declared Rajmata : विधानसभा चुनाव के पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार का बड़ा फैसला ‘गाय को राज्यमाता का दर्जा’, ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बना, आदेश जारी

गाय का महत्व न केवल धार्मिक है बल्कि कृषि और चिकित्सा में भी गाय के कई फायदे हैं। इस मांग के लिए काफी समय से आंदोलन चल रहे थे। दरअसल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान जल्द होने वाला है। ऐसे में महायुति सरकार जनता को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कैबिनेट के इस अहम फैसले की जानकारी राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।

Cow Declared Rajmata

मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में सोमवार (30 सितंबर) देसी गायों के पालन-पोषण के लिए 50 रुपये प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने का निर्णय लिया गया। गोशालाएं अपनी कम आय के चलते यह खर्च नहीं उठा सकती थीं, इसलिए यह फैसला लिया गया है। यह योजना महाराष्ट्र गोसेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन लागू की जाएगी। प्रत्येक जिले में एक जिला गोशाला सत्यापन समिति होगी। 2019 में 20वीं पशुगणना के अनुसार, देसी गायों की संख्या 46,13,632 तक कम पाई गई है।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश से गोकशी और तस्करी पर लगाम लगेगी। आदेश में कहा गया है कि गाय का भारतीय संस्कृति और वैदिक काल से महत्व रहा है। देसी गाय का दूध मानव आहार के लिए बहुत पौष्टिक होता है। आयुर्वेद में भी गाय के दूध और गोमूत्र से कई तरह की दवाइयां बनाई जाती हैं।

Cow Declared Rajmata

गाय का केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व ही नहीं है, बल्कि इसे जैविक खेती में भी महत्वपूर्ण माना जाता है। गोमूत्र का उपयोग कृषि में किया जाता है, जो फसलों के लिए लाभकारी होता है। गाय में देवी-देवताओं का वास होता है, और इसलिए इसे माता का दर्जा दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार के इस निर्णय से राज्य की संस्कृति और धर्म को और मजबूती मिलेगी।

गाय को उत्तराखंड ने सबसे पहले दिया राजमाता का दर्जा

भारत में गाय को “राजमाता” या “राष्ट्रमाता” घोषित करने वाला पहला राज्य उत्तराखंड है। राज्य विधानसभा में 19 सितंबर 2018 को गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग के साथ एक संकल्प पारित किया गया था, जो सर्वसम्मति से पारित होकर केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया। उत्तराखंड के बाद ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश में दूसरा राज्य बन गया है।

महाराष्ट्र में कब होंगे चुनाव?

विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर आया था। चुनाव आयोग की टीम पूरा ब्योरा लेकर जा चुकी है। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सदस्यीय सीट के लिए चुनाव संभवतः नवंबर में होंगे। क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

 

Exit mobile version