बिलासपुर, 25 जुलाई। Couple Romance in River-View : बिलासपुर के रिवर व्यू का हाल सचमुच चिंताजनक है। यह एक समय पर परिवारों और पर्यटकों के लिए एक शांतिपूर्ण जगह हुआ करती थी, जहां लोग प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आते थे, लेकिन अब यह स्थान स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकतों का केंद्र बन चुका है। महंगी बुलेट और लग्जरी कारों की तेज़ रफ्तार और सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करना न केवल युवाओं के लिए खतरे की घंटी है, बल्कि यह परिवारों और बच्चों के लिए भी असहजता का कारण बन रहा है।
Couple Romance in River-View : शहर का नया रिवर व्यू अब शाम ढलते ही यहां महंगी बुलेट और लग्जरी कारों का शोर बढ़ जाता है। युवक-युवतियां सनरूफ से बाहर निकलकर जानलेवा करतब दिखाते हैं, तो वहीं कुछ खुलेआम रोमांस कर माहौल बिगाड़ते नजर आते हैं।
Couple Romance in River-View : बुधवार को ऐसे ही दो वीडियो सामने आए, जिसमें एक कार सवार युवक सनरूफ पर बैठकर स्टंट करते दिखा, वहीं दूसरी वीडियो में कुछ युवा खुलेआम अशोभनीय हरकतें करते नजर आए। परिवार के साथ रिवर व्यू घूमने पहुंचे लोगों ने बताया कि इस तरह के नजारे उन्हें असहज कर देते हैं और बच्चे भी गलत संदेश ले सकते हैं।
Girl Taking Drugs : रायपुर के एक निजी होटल में युवती के ड्रग्स लेने का वीडियो वायरल…! राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़…यहां देखें VIDEO
रोजाना होती है खतरे की दौड़
Couple Romance in River-View : रिवर व्यू पर शाम को बुलेट और चारपहिया वाहनों की रेस लगाना अब आम हो गया है। तेज रफ्तार में करतब दिखाते ये युवा न केवल अपनी जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि वहां मौजूद राहगीरों और परिवारों के लिए भी खतरा पैदा कर देते हैं।
कानून व्यवस्था के लिए खुली चुनौती
Couple Romance in River-View : स्थानीय लोग इसे पुलिस और प्रशासन की लापरवाही मानते हैं। उनका कहना है कि रिवर व्यू पर नियमित गश्त और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की जरूरत है, ताकि स्टंटबाजी और अशोभनीय गतिविधियों पर रोक लग सके। शहर के सामाजिक संगठनों ने भी जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि रिवर व्यू पर असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही वहां ट्रैफिक पुलिस और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और नियम तोड़ने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ ही वाहन जब्त भी किए जाएंगे।
Action on Soft Porn : बिग ब्रेकिंग…अश्लील कंटेंट पर सरकार सख्त…25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स बैन
परिवारों के लिए खतरा बनता जा रहा रिवर व्यू
Couple Romance in River-View : जो जगह लोगों के लिए सुकून और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का केंद्र बननी चाहिए, वहां अब लोग जाने से कतराने लगे हैं। यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह ट्रेंड और खतरनाक हो सकता है।
https://www.instagram.com/reel/DMkFam6O3Qw/?igsh=NzV0eGMxcXI5OXBq

