spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Big Blow : नक्सल संगठन को बड़ा झटका…! सीसी सदस्य सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर, 14 अक्टूबर। Big Blow : गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा सफलता मिली है। खबर है कि...

Latest Posts

Costlier Cheaper Sasta Mehnga 2025 Update: E Vehicle, मोबाइल, लिथियम बैटरी,LED,36 जीवनरक्षक दवाएं भी सस्ती; 100 रुपए कम हुआ सिलेंडर का दाम

Costlier Cheaper Sasta Mehnga 2025 Update

नई दिल्ली। बजट 2025 Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश कर दिया है। ये वित्त मंत्री का आठवां बजट था। इसमें कुछ चीजें सस्ती हो गईं, जबकि कुछ चीजें महंगी हुईं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से उभरती इकॉनोमिक पॉवर है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के विकास पर ध्यान दिया है। इसमें गरीब, युवा, नारी पर फोकस किया गया है। इस खबर में आपको बताते हैं कि क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ है।

ये चीजें हुईं सस्ती
मोबाइल फोन सस्ती हुआ
कैंसर की दवाइयां सस्ती हुईं
मेडिकल इक्विपमेंट्स सस्ते हुए
LCD, LED सस्ती हुईं
6 लाइव सेविंग दवाइयां सस्ती हुईं
82 सामानों से सेस हटाने का ऐलान
भारत में बने कपड़े होंगे सस्ते
ई-व्हीकल्स पर टैक्स में राहत
चमड़ा और इससे बने उत्पाद सस्ते
फ्रोजन फिश
मोटर साइकिल
जिंक स्कैप
कोबाल्ट पाऊडर
EV लिथियम बैटरी
लीथियम आयन बैटरी
कैरियर ग्रेड इंटरनेट स्विच
सिंथेटिक फ्लेवरिंग एसेंस
जहाज निर्माण के लिए कच्चा माल,बेसिक कस्टम ड्यूटी से 10 और साल के लिए छूट

Costlier Cheaper Sasta Mehnga 2025 Update

क्या हुआ महंगा
इंटरेक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले, बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10% से बढ़ाकर 20% किया
बुने हुए कपड़े (निटेड फैब्रिक्स),
बच्चों और बड़ों से जुड़ी कुछ चीजें महंगी, दरअसल
अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) महंगे होंगे
नमक, चीनी, कॉन्सन्ट्रेटेड फैट और आर्टिफिशियल एडिटिव्स

जानिए बजट में कैसे घटते-बढ़ते हैं सामानों के दाम

बजट में उत्पाद सस्ते-महंगे कैसे होते हैं?
बजट में कोई भी प्रोडक्ट सीधे तौर पर सस्ता-महंगा नहीं होता। कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी जैसे अप्रत्यक्ष कर के घटने-बढ़ने से चीजें सस्ती-महंगी होती है। ड्यूटी के बढ़ने और घटने का इनडायरेक्ट असर चीजों की कीमतों पर पड़ता है।

कर क्या होता है?
कर दो तरह के होते हैं प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर
प्रत्यक्ष कर: आयकर को लोगों की आय या मुनाफे पर लगाया जाता है। सम्पत्ति-सुविधा पर लगने वाले कर इसमें आते हैं। ये कर जिस पर लगते हैं वहीं इसका बोझ वहन करता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) इसे गवर्न करती है।

अप्रत्यक्ष कर
इसे वस्तुओं और सेवाओं पर लगाया जाता है। कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी, GST, VAT, सर्विस टैक्स जैसे टैक्स इसमें आते हैं। अप्रत्यक्ष कर को एक व्यक्ति से दूसरे को शिफ्ट किया जा सकता है।

union-budget-2025-completed : बजट में घोषणा कैंसर की दवाओं के दाम घटेंगे, 12 लाख कमाई तक कोई टैक्स नहीं, बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ी घोषणा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.