Constitution Day 2024 : संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस पदयात्रा, पदयाात्रा में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव

Constitution Day 2024 : संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवम्बर को संविधान दिवस पदयात्रा, पदयाात्रा में शामिल होंगे सीएम विष्णुदेव

Constitution Day 2024

रायपुर। संविधान अंगीकरण की स्मृति में 26 नवंबर को हर साल देश भर में संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला के रूप में हमारे मूल्यों की याद दिलाता है। इस ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में संविधान दिवस मनाया जाएगा।

बता दें कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टरों को प्रदेश के अमृत सरोवर स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं इस दौरान 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव, विजय शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।

पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय के सभागार में संविधान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन के बाद शुरू होगी। यह पदयात्रा चिकित्सा महाविद्यालय कलेक्टोरेट परिसर से अम्बेडकर चौक तक निकाली जाएगी। इस दौरान लोगों को संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।

read more – cyclone alert : चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ की दस्तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Breaking News News and Politics राज्य खबर