CG News: दिल्ली में किसानों पर छोड़वा रहे आंसू गैस यहां कर रहे राजनीतिक नौटंकी, भाजपा के किसान महासम्मेलन पर कांग्रेस का तंज

CG News: दिल्ली में किसानों पर छोड़वा रहे आंसू गैस यहां कर रहे राजनीतिक नौटंकी, भाजपा के किसान महासम्मेलन पर कांग्रेस का तंज

रायपुर. भाजपा के किसान महासम्मेलन पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा का किसान सम्मेलन केवल राजनीतिक नौटंकी और दिखावा है, भाजपा कभी किसान हितैषी हो नहीं सकती, किसान भाजपा के इस चरित्र को समझ चुके हैं, ये कुछ भी कर ले किसान इस बार लोकसभा चुनाव में बदलाव लाएंगे.

इसे भी पढ़े – CG में किसान महासम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह – कांग्रेस ने प्रदेश को किया बर्बाद, किसान है हमारे साथ

बीजेपी की केंद्र सरकार दिल्ली में किसानों को रोकने सड़कों पर किल ठुकवा रही है, पानी के बौछारें और आंसू गैस के गोले छोड़ रहे है, भाजपा नेता किसानों को देशद्रोही कह रहे हैं, मोदी सरकार में न किसानों को फसलों के सही दाम मिल रहे है, और न ही आमदनी दुगुनी हुई है, बीजेपी सरकार में किसानों की परेशानी तीन गुना बढ़ गई है.

 

न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर