Congress’s Save Constitution Rally
रायपुर। कांग्रेस पार्टी की राज्य स्तरीय ‘संविधान बचाओ रैली’ 8 मई को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी। इस रैली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने दी।
दीपक बैज ने कहा कि यह रैली संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को तार-तार किया जा रहा है। बैज ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जन विरोधी फैसले थोप रही है और देश के संसाधनों पर चंद पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार बनाने की कोशिश कर रही है।
Congress’s Save Constitution Rally
रैली को ‘विजय सभा’ का स्वरूप देने के पीछे जातीय जनगणना के मुद्दे पर केंद्र सरकार के यू-टर्न को बताया गया। बैज ने कहा कि जाति जनगणना पर मोदी सरकार का पीछे हटना, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के संघर्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। उन्होंने कहा कि जो बीजेपी नेता पहले जातीय जनगणना को देश तोड़ने की साजिश बताते थे, वही अब इसे मोदी का मास्टर स्ट्रोक कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यह रैली पहले 25 अप्रैल को आयोजित की जानी थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था। अब यह रैली 8 मई को बिलासपुर से शुरू होकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में जनजागरूकता फैलाएगी।
Congress’s Save Constitution Rally
‘संविधान बचाओ रैली’ में कांग्रेस संगठन के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अब यह रैली बिलासपुर से प्रारंभ होकर राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी।
सचिन पायलट की मौजूदगी से रैली को अतिरिक्त ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। पार्टी का कहना है कि यह रैली सिर्फ एक राजनीतिक अभियान नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प है।
read more – CG Board Result : आज दोपहर 3 बजे जारी होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम, सीएम विष्णुदेव साय करेंगे घोषणा