AB News

Congress’s manifesto released for general elections: कांग्रेस के घोषणा पत्र को मिला नाम ‘न्यायपत्र’, इसमें रोजगार पर फोकस और जातीय जनगणना का भी वादा

Congress’s manifesto released for general elections

रायपुर। आम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपना घोषणा जारी कर दिया है। इसे न्याय पत्र नाम दिया गया है। इसमें कांग्रेस ने 25 गारंटियां का वादा किया है। घोषणा पत्र के जरिए जनता को पार्टी ने कहा है कि अगर वो चुनाव जीतती है तो अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी।

पार्टी के घोषणा पत्र को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने मिलकर शुक्रवार दोपहर को जारी किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र गरीबों को समर्पित है।

महिलाओं के लिए कई वादे

इसमें सबसे बड़ी घोषणा के रूप में गरीब परिवार की महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए की मदद देने का वादा किया गया है। वहीं साल 2025 में महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी शामिल है। पार्टी प्रेसिडेंट खरगे ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र काम, धन और कल्याण, इन तीन शब्दों पर आधारित है। काम का मतलब आपको नौकरी देना है।

घोषणा पत्र के प्रमुख वादे?

Exit mobile version