AB News

Congress Protest in Parliament : संसद परिसर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, राहुल ने राजनाथ सिंह को दिया गुलाब और तिरंगा, रक्षामंत्री ने तिरंगा लेने से किया इंकार

Congress Protest in Parliament

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष नेता राहुल गांधी ने संसद परिसर में एक अनोखे तरीके से केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। आपको बता दें कि अडानी रिश्वतखोरी वाले मामले पर चर्चा की मांग कर रही कांग्रेस संसद में लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।

read more – Delhi Assembly Elections 2025 : आप के संयोजक केजरीवाल ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, गठबंधन पर बड़ा बयान देते हुए अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान…….

इसके लिए हर दिन नया तरीका अपनाया जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस सांसदों ने भाजपा सांसदों को गुलाब का फूल और तिरंगा झंडा दिया। इससे पहले कांग्रेसी सांसदों ने गौतम अडानी और नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला जैकेट, मास्क और बैग लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।

Congress Protest in Parliament

बता दें कि विरोध प्रदर्शन की अनोखी पहल में राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने संसद परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट किया। यह घटना तब घटी जब राजनाथ सिंह अपनी कार से संसद परिसर में प्रवेश कर रहे थे। जैसे ही उनकी कार रुकी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता उनके पास पहुंचे और उन्हें तिरंगा और गुलाब का फूल भेंट कर दिया।

हालांकि रक्षामंत्री ने भेंट को लेने से इंकार कर दिया। यह प्रतीकात्मक रूप से उनके विरोध का इजहार था और केंद्र सरकार के खिलाफ संसद में होने वाली चर्चा से बचने का आरोप था, खासकर अडानी समूह के साथ जुड़ी कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर।

Congress Protest in Parliament

बता दें कि 20 नवंबर को संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से दोनों सदनों में कामकाज लगातार बाधित रहा है। कांग्रेस की मांग है कि रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी और कंपनी के अन्य अधिकारियों पर अमेरिकी अभियोजकों द्वारा अभियोग लगाए जाने के बाद कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल संयुक्त संसदीय समिति से आरोपों की जांच कराए जाने की मांग कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने हाल ही में इस मामले को लेकर उद्योगपति गौतम अडानी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन अडानी समूह ने सभी आरोपों को आधारहीन बताया। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस के संबंध जॉर्ज सोरोस के फाउंडेशन से पैसे लेने वाले एक संगठन से हैं। इस संगठन ने कश्मीर को भारत से अलग करने के विचार का समर्थन किया था।

read more – Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बारामूला हाइवे पर बैग में मिली IED, सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को किया नाकाम

 

 

Exit mobile version