AB News

Congress Nyay Yatra 2024 : कांग्रेस की न्‍याय यात्रा का 5वां दिन, सारागांव से शुरू यात्रा का आज सड्डू में होगा विराम

Congress Nyay Yatra 2024

रायपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस लगातार आंदोलन करती आ रही है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को रोकने में विफल होने का आरोप लगाया है। इसे लेकर शुक्रवार को राज्य के बलौदाबाजार जिले से कांग्रेस ने ‘न्याय यात्रा’ की शुरुआत की है।

read more – Fraud worth crores in Balrampur: छत्तीसगढ़ में 30 गांव के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ऐप में ज्यादा रिर्टन के झांसे में 20 हजार से 7 लाख का गंवाए

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में यह यात्रा राज्य में सतनामी समाज के आस्था के केंद्र गिरौदपुरी से शुरू की गई। जिसका समापन 2 अक्टूबर को रायपुर के गांधी मैदान में किया जाएगा।

Congress Nyay Yatra 2024

बता दें कि आज कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज पांचवा दिन है। आज यह यात्रा राजधानी रायपुर में प्रवेश करेगी। आज दोपहर 2 बजे विधानसभा के पास भव्य स्वागत होगा। वहीं शाम को सड्डू में न्याय यात्रा का विराम होगा।

जिसके बाद कल 9 बजे सड्डू से कांग्रेस भवन के लिए यात्रा निकलेगी। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट यात्रा में शामिल होंगे। इस छह दिवसीय यात्रा का समापन दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर रायपुर के गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा के साथ होगा। समापन समारोह के साथ एक भव्य सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रमुख कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Congress Nyay Yatra 2024

कांग्रेस की न्याय यात्रा का उद्देश्य

इस न्याय यात्रा का उद्देश्य राज्य में लोगों की सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करना है, जहां हत्या, लूट, चाकूबाजी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और डकैती की घटनाएं लगातार हो रही हैं। लोग डर के साये में जी रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि यह यात्रा राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन है।

यात्रा के दौरान हम अमर गुफा (बलौदाबाजार) में सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक ‘जैतखाम’ (विजय स्तंभ) की तोड़फोड़ के विरोध में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों की रिहाई और कबीरधाम जिले में पुलिस यातना के कारण न्यायिक हिरासत में प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने समेत अन्य मांगें उठाएंगे।

गिरौदपुरी से ही क्यों शुरू हुई यात्रा

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि ”गिरौदपुरी बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि है, जिन्होंने मनके-मनके एक समान का संदेश दिया था। उन्होंने समाज में एकता, समानता, समरसता का संदेश दिया था।” यहां से यात्रा शुरू करके हम भाईचारा, एकता और अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ तथा राज्य के हर व्यक्ति की सुरक्षा की कामना करते हैं।

read more – CM Vishnudev Sai In Surajpur : CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर और सूरजपुर का दौरा, राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर देंगे करोड़ों की सौगात

Exit mobile version