spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Big Blow : नक्सल संगठन को बड़ा झटका…! सीसी सदस्य सोनू दादा सहित 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर, 14 अक्टूबर। Big Blow : गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा सफलता मिली है। खबर है कि...

Latest Posts

Congress Nyay Yatra : 26 मई से कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’, बस्तर में जल-जंगल-ज़मीन और संसाधनों की रक्षा का संकल्प

Congress Nyay Yatra

रायपुर। कांग्रेस पार्टी 26 मई से बस्तर क्षेत्र में चार दिवसीय ‘न्याय पदयात्रा’ का आयोजन करने जा रही है। यह पदयात्रा किरंदुल से शुरू होकर 29 मई को दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ समाप्त होगी। यात्रा का उद्देश्य जल, जंगल, ज़मीन और खनिज संसाधनों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना और सरकार पर दबाव बनाना है।

इस पदयात्रा की अगुवाई छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे। चार दिन की यह यात्रा कुल 40 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह अभियान आदिवासी हितों की रक्षा और बस्तर की पहचान को बचाने के लिए है।

Congress Nyay Yatra

कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा सरकार की नीतियों से बस्तर के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के अधिकार और जीवनशैली प्रभावित हो रही है। पदयात्रा के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से संवाद, जनसभा और प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई को यात्रा के समापन पर दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा, जहां कांग्रेस अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगी और जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाएगी।

READ MORE – Mukul Dev Passed Away : 54 साल की उम्र में एक्टर मुकुल देव का निधन, ‘सन ऑफ सरदार’ से मिली थी खास पहचान

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.