spot_img
Friday, October 17, 2025

Big Blow to Naxalism : 170 नक्सलियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण…अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर घोषित हुए नक्सलमुक्त

बीजापुर, 16 अक्टूबर। Big Blow to Naxalism : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य के बीजापुर जिले में माओवादी...

Latest Posts

Congress leader Rahen Gupta resigned : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, कांग्रेस प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, पहले लौटाया था लोकसभा टिकट

Congress leader Rahen Gupta resigned

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा, अहमदाबाद ईस्ट से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए राेहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रोहन गुप्ता ने 16 मार्च को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर पिता के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया। रोहन गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने 12 मार्च को अहमदाबाद पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाया था।

बेटे की उम्मीदवारी के बाद पिता राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उनके अस्वस्थ्य होने जानकारी सामने आई थी। इसके बाद रोहन गुप्ता ने पार्टी का आभार व्यक्त करते लड़ने से मनाकर दिया था। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं। रोहन गुप्ता पूर्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया और आईटी विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। रोहन गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय तेज तर्रार प्रवक्ता माने जाते हैं। पार्टी छोड़ने के लिए रोहन गुप्ता ने कांग्रेस से जुड़े एक नेता को जिम्मेदार बताया है। गुप्ता ने लिखा है वामपंथी माइंडसेट के उस नेता ने सनातन धर्म के अपमान पर पार्टी को बोलने नहीं दिया।

READ MORE – RAIPUR CRIME NEWS : रायपुर में घटा क्राइम -गृहमंत्री के बयान के 24 घंटे बाद ही मॉर्निंग वॉक करने निकले बुजुर्ग से बाइकसवार ने छीना मोबाइल

Congress leader Rahen Gupta resigned

रोहन गुप्ता का सियासी सफर

कांग्रेस में शामिल होने से पहले राजकुमार गुप्ता जनता मोर्चा पार्टी के विधायक थे। पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्होंने अहमदाबाद शहर कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और 2004 में अहमदाबाद क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़े और असफल रहे।

2010 के बाद रोहन गुप्ता सक्रिय रूप से पार्टी से जुड़े और कुछ समय बाद ही गुजरात कांग्रेस में सोशल मीडिया के लिए एक नया सेल स्थापित किया और राज्य भर में एक नेटवर्क बनाया। कुछ ही वर्षों में रोहन की नेत्तृत्व में आईटी सेल हर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए रोल मॉडल बन गया।

गुप्ता दिग्गज कांग्रेस नेता दिवंगत अहमद पटेल के करीबी थे। रोहन का अक्सर कांग्रेस की तत्कालीन सोशल मीडिया प्रमुख अभिनेत्री दिव्या स्पंदना के साथ टकराव होता था। 2019 में रोहन गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख के रूप में पदभार संभाला, और केवल तीन वर्षों में बिना किसी कारण बताए सुप्रिया श्रीनेत द्वारा हटा दिया गया।

READ MORE – BOYCOTTED LOK SABHA ELECTIONS IN BETUL : सड़क नहीं बनने से ग्रामीण नाराज, चुनाव बहिष्कार करने का लिया निर्णय, रोड नहीं तो वोट नहीं

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.