AB News

Congress Investigation Committee : सुकमा-कवर्धा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की हत्या, कांग्रेस ने बनाई 6 सदस्यों की कमेटीजांच समिति, एक हफ्ते में सौपेंगे रिपोर्ट

Congress Investigation Committee

रायपुर। छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार की हत्या और कवर्धा जिले के लोहारीडीह में एक युवक की हत्या के शक में पूर्व सरपंच घर में आगजनी की घटना की जांच कांग्रेस की कमेटी भी करेगी। इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस ने दो अलग-अलग 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति के सदस्यों को इन घटनाओं की तह तक जाने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदार सौंपी गई है। इन दोनों की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश सरकार और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। जांच समिति का गठन पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया है।

read more – Ganesh visarjan 2024 : राजधानी में 19 सितम्बर की रात निकाला जाएगा गणेश झांकी, पुलिस प्रशासन अलर्ट, जानें पूरी डिटेल्स

जादू-टोने मामले में कांग्रेस ने जांच समिति का किया गठन
कोंटा में जादू-टोने के शक में 5 लोगों की निर्मम हत्या के मामले कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में विधायक लखेश्वर बघेल, कवासी लखमा, विक्रम मंडावी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पीसीसी सचिव दुर्गेश राय और सुकमा जिलाध्यक्ष महेश्वरी बघेल को शामिल किया गया है।

 

कवर्धा हत्याकांड में कांग्रेस की 6 सदस्यीय जांच समिति
कवर्धा जिले के लोहारीडीह में हुए हत्याकांड को लेकर कांग्रेस ने एक 6 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में विधायक दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, यशोदा वर्मा, संदीप साहू और कवर्धा जिलाध्यक्ष होरी राम साहू शामिल हैं। समिति घटना की गहन जांच कर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेगी।

क्या है पूरा मामला

सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। गांव के ही लोगों ने हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। बच्चों ने बताया कि हम डर से छिप गए थे। गांव वाले उनकी आंखों के सामने माता-पिता, दादा-दादी और बुआ की हत्या की गई। परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मारा गया। मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि, इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है। कुछ दिनों से आरोपी पक्ष नुकसान के चलते परेशान था। इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।

कवर्धा जिले में जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ है। रविवार को गांव के लोगों ने 4 लोगों को बंधक बनाकर घर में आग लगा दी गई। इसके बाद घर से एक की लाश मिली है। वहीं 3 लोगों को बचाया गया। जानकारी के मुताबिक, जिले के लोहारीडीह गांव में सुबह एक युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली थी। युवक गांव का ही रहने वाला था। इसके बाद ग्रामीणों ने हत्या के शक एक परिवार के 4 लोगों को बंधक बनाया और फिर उनके घर में आग लगा दी।

read more – Firozabad Blast : फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 6 मकान ढहे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

Exit mobile version