Congo 25 Killed Boat Capsize :  अफ्रीकी के कांगो में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, 25 लोगो की मौत, कई लापता……

Congo 25 Killed Boat Capsize : अफ्रीकी के कांगो में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा, 25 लोगो की मौत, कई लापता……

Congo 25 Killed Boat Capsize

कांगो। अफ्रीकी के मध्य कांगो से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को यहां कई लोगों से खचाखच भरी हुई नाव अचानक पानी में पलट गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग लापता हो गए हैं। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर-पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक नाव में 100 से भी ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। इनोंगो के रिवर कमिश्नर डेविड कालेंबा के मुताबिक नाव में क्षमता से अधिक लोग मौजूद थे। ऐसे में नाव का बैलेंस बिगड़ जाने से और नदी की तेज धारा में नाव बेकाबू होकर पलट गई।

बता दें कि इससे पहले, अक्टूबर में भी कांगो के पूर्वी हिस्से में एक अत्यधिक भरी हुई नाव डूबने से करीब 78 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, जून में भी किंशासा के पास इसी तरह की घटना सामने आई थी, जिसमें करीब 80 लोगों की जान चली गई थी। कांगो प्रशासन ने पहले ही नाविकों को हद से ज्यादा सवारी न बैठाने की चेतावनी दी थी। हालांकि दूर दराज के इलाकों में नाविक अक्सर नियमों का उल्लंघन कर देते हैं।

READ MORE – Indian Railways : रेल कर्मियों को दिया जाएगा अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, 101 रेल कर्मियों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे पुरस्कृत

Breaking News International News and Politics