spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Naxali Kartut : बीजापुर में नक्सलियों ने BJP कार्यकर्ता को मार डाला…! पर्चा जारी कर लिखा- हमारी जानकारी पुलिस को देता था

बीजापुर, 14 अक्टूबर। Naxali Kartut : नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार...

Latest Posts

Commonwealth Games 2026 : भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, निशानेबाजी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई खेल ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर

Commonwealth Games 2026

ग्लास्को। 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारतीय दल के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल ग्लास्को में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए खेलों की संख्या बेहद कम कर दी गई है। ग्लासगो में होने वाले 23वें संस्करण में बजट के अनुकूल बने रहने के लिए केवल 10 खेल शामिल किए जाएंगे। जिसमे भारत को बड़ा झटका लगा है।

read more – Sobhita and Naga Chaitanya : एक्ट्रेस शोभिता हल्दी कुटती आई नजर, शेयर की फोटो, नागा के साथ शादी के फंक्शन शुरू..

भारत ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जिन 12 खेलों में पदक जीता था, उनमें से 6 को 2026 के Commonwealth games से हटा दिया गया है। इतने खेलों को हटाने की पीछे की वजह आर्थिक तंगी है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2022 के बर्मिंघम गेम्स में जिन 12 खेलों में भारत ने मेडल जीते थे, उनमें से 6 खेल 2026 के आयोजन से हटा दिए गए हैं।

Commonwealth Games 2026

जिन खेलों को बाहर किया गया है उनमें बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वैश, टेबल टेनिस और कुश्ती शामिल हैं। ये वही खेल हैं जिनमें भारत ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। तो वहीं निशानेबाजी और तीरंदाजी को 2022 में जगह नहीं मिली थी, इस बार भी यह दोनों खेल कॉमनवेल्थ गेम्स से बाहर रहेंगे।

कुछ अन्य खेल जिनमें भारत ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक जीते हैं, लेकिन जो बर्मिंघम का हिस्सा नहीं थे, जैसे निशानेबाजी और तीरंदाजी, वे भी राष्ट्रमंडल खेल 2026 से बाहर हैं। सिर्फ 10 खेलों को ही शामिल किया गया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 23 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक होंगे।

Commonwealth Games 2026

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने एक बयान में कहा कि खेल कार्यक्रम में एथलेटिक्स और पैरा-एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बाउल्स और पैरा-बाउल्स, तैराकी और पैरा स्वीमिंग, रिद्मिक जिमनास्टिक, ट्रैक साइकिलिंग और पैरा-ट्रैक साइकिलिंग, नेटबॉल, भारोत्तोलन और पैरा-पावरलिफ्टिंग, जूडो, और 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल होंगे। इसमें कहा गया है कि ’74 राष्ट्रमंडल देशों और क्षेत्रों से लगभग 3,000 सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगे।’

बर्मिंघम खेलों में जीते थे कुल 61 पदक

2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 61 पदक जीते थे, जिनमें से 22 स्वर्ण पदक थे। भारतीयों ने कुश्ती (12), भारोत्तोलन (10), एथलेटिक्स (8), मुक्केबाजी और टेबल टेनिस (7-7) में सबसे ज्यादा पदक जीते थे।

Commonwealth Games 2026

खेल मंत्रालय ने शुरू की बातचीत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय ने कॉमनवेल्थ गेम्स ऑथोरिटी से बातचीत करना शुरू कर दिया है और भारतीय खिलाड़ियों के फायदे के हर प्रयास किए जा रहे हैं। अगर मामला नहीं सुलझता है तो भारतीय दल कॉमनवेल्थ गेम्स को बॉयकॉट भी कर सकता है।

क्यों बाहर किए गए हैं यह खेल?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन पहले ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होना थे, लेकिन आर्थिक तंगी का कारण बताकर कंगारू देश पीछे हट गया था, फिर ग्लासगो ने इन गेम्स में कुछ शर्तों के साथ दिलचस्पी दिखाई थी, उसने कम खेलों के साथ इन गेम्स का आयोजन करने का प्लान पेश किया था, जिस पर कॉमनवेल्थ फेडरेशन ने मुहर लगाई, इसी वजह से 6 खेल बाहर किए गए हैं।

read more – CRPF Schools Bomb Threat : दिल्ली के बाद देश के सभी CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच एजेंसियों की उड़ी नींद

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.