AB News

COLLECTOR WITH BREAKFAST : प्रशासन की एक अनोखी पहल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कर्मचारियों को किया प्रोत्साहित

COLLECTOR WITH BREAKFAST

रायपुर। राजधानी में प्रशासन ने एक अनोखी पहल की है। खबरों के मुताबिक मैदानी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर विथ ब्रेकफास्ट में मुख्य सचिव अमिताभ जैन शामिल हुए। जहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत विभाग के कर्मचारियों की सरहाना की और मैदानी स्तर के कर्मचारियों से उनके कार्याें की जानकारी प्राप्त ली।

READ MORE – Joshimath Breaking News : एक बार फिर से मंडराया खतरा, जोशीमठ में मारवाड़ी वाईपास पर भारी भूस्खलन, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी कड़ी में आगे उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्र के मुख्य मार्गाें में मवेशियों के सड़कों पर बैठने की वजह से दुर्घटना होते है।

COLLECTOR WITH BREAKFAST

ऐसे में मैदानी स्तर के कर्मचारी प्रशासन के साथ मिलकर नियंत्रण करने के लिए कारगर कदम उठाए, जिससे सड़कों पर मवेशी न बैठे और सड़कों की दुर्घटना न हो। तो वहीं कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सभी कर्मचारियों से उनके कार्याें के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि हर कर्मचारियों को ऐसा कार्य करना चाहिए, जिससे दूसरों के लिए वे प्ररेणा बने।

कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण का कार्य किया जाए। नलों से व्यर्थ बहने वाले पानी को बचाने के लिए सोखता पीट बनाया जाएं। जिससे जल का संरक्षण हो। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि बच्चों एवं युवाओं को नशे की लत से दूर किया जाएं।

कलेक्टर ने सभी मैदानी कर्मचारियों से उनकी समस्याएं सुनी और बेहतर कार्य करने के लिए सुझाव भी मांगे। कलेक्टर विथ ब्रेकफास्ट में पंचायत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव, रोजगार सहायक समेत स्व सहायता से जुड़ी महिलाएं एवं ड्रोन दीदी भी शामिल हुई थी।

READ MORE – Breaking News : छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे निकाय और पंचायत चुनाव, IAS ऋचा शर्मा कमेटी ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट

 

Exit mobile version