AB News

CM Vishnudev Sai In Surajpur : CM विष्णुदेव साय का आज रायपुर और सूरजपुर का दौरा, राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम में शामिल होकर देंगे करोड़ों की सौगात

CM Vishnudev Sai In Surajpur

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और सूरजपुर के दौरे कार्यक्रम पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम साय सुबह 11 बजे रायपुर के सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां वह जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आयोजित कार्यशाला में भाग लेंगे। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में जनजातीय समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान पर चर्चा हो रही है।

read more – Fraud worth crores in Balrampur: छत्तीसगढ़ में 30 गांव के लोगों से 10 करोड़ की ठगी, ऐप में ज्यादा रिर्टन के झांसे में 20 हजार से 7 लाख का गंवाए

वहीं जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर एक दिवसीय कार्यशाला और प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आधारित लघु चलचित्र संगीत का भी प्रदर्शन होगा। बता दें कि जनजातीय समाज के गौरवशाली अतीत पर आयोजित यह कार्यशाला दो सत्रों में किया जायेगा।

इसके बाद दोपहर 1 बजे वह सूरजपुर के लिए रवाना होंगे और जहां वह आयोजित सियान सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री साय शाम 4:30 बजे तक राजधानी रायपुर लौट आएंगे।

CM Vishnudev Sai In Surajpur

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को सूरजपुर में किया गया है। जिसमे प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री के साथ सूरजपुर के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विशिष्ट अतिथि होंगे।

कार्यक्रम में वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। वहीं इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णदेव साय सूरजपुर जिले को करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

राज्य स्तरीय सियान सम्मान कार्यक्रम सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया है। समारोह में लगभग 10 हजार सियानों का सम्मान करने की योजना बनाई गई है। आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

read more – Haryana Chunav 2024 : हरियाणा चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और MP चंद्रशेखर के काफिले पर हमला

 

Exit mobile version