spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

CM VISHNUDEV SAI : बजट सत्र से पहले सीएम साय की अहम बैठक, कई बड़े फैसले संभव

CM VISHNUDEV SAI

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक का आयोजन होना है। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी, जिसमें आगामी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर चर्चा होगी। कैबिनेट में वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप देने का प्रयास होगा। सूत्रों के मुताबिक विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रहे इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

इस दौरान विधानसभा का बजट सत्र पर चर्चा हो सकती है। साथ ही सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जा सकता है बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है। तो वहीं बजट सत्र में 2 हजार से ज्यादा सवाल लगाए गए है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है जो 21 मार्च तक चलेगा। वहीं इस बजट सत्र में 17 बैठकें होंगी। विष्णुदेव साय सरकार इस सत्र में अपना दूसरा बजट पेश करेगी। तो वहीं सत्र के दौरान 3 मार्च को वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। इससे पहले 9 फरवरी 2024 को पहला बजट पेश किया गया था।

read more – CM Rekha Gupta : महिला सम्मान योजना, सीएम रेखा गुप्ता की अहम बैठक आज, नीतियों पर होगा विचार

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.