spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bilaspur-Itwari Express : RPF की सतर्कता से 3.37 करोड़ की तस्करी नाकाम…! सोने-चांदी के ढेर से भरा था बैग

बिलासपुरर, 14 अक्टूबर। Bilaspur-Itwari Express : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मंडल टास्क टीम, नागपुर द्वारा 11 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया...

Latest Posts

CM vishnu deo sai’s jandarshan cancel: 1 अगस्त को सीएम का बस्तर दौरा, गुरुवार का रायपुर में जनदर्शन रद्द

CM vishnu deo sai’s jandarshan cancel

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 01अगस्त गुरूवार को होने वाले जनदर्शन को रद्द कर दिया है। 01 अगस्त यानि कल सीएम बस्तर दौरे में रहेंगे। उनके इस दौरे को देखते हुए जनदर्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में आम जनता की समस्याओं को सुनने और उसके निवारण के लिए 27 जून से जनदर्शन की शुरूवात हुई थी, जिसमें सीएम हाउस के बाहर लोगों की लंबी लाइन लगी होती है।


मुख्यमंत्री उनसे रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनते है। साथ ही ये भी तय किया गया था कि हर गुरूवार को जनदर्शन लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेगें।

जनदर्शन समय दोपहर 11 से 1 बजे
जनदर्शन सिविल लाइस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास में आयोजित किया जाता है। हर सप्ताह गुरुवार को, दोपहर 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मुख्यमंत्री जनदर्शन आयोजित किया जाता है।

जनदर्शन उद्देश्य जनता की समस्याओं सुनना और निवारण
सीएम जनदर्शन एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री को सीधे जनता से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के तहत, मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाते हैं। अभी तक 2 बार जनदर्शन लगा है जिसमें एक 27 जून को और दूसरा 4 जुलाई को रखा गया था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.