CM Vishnu Deo Sai Bastar tour : सीएम साय का आज बीजापुर और दंतेवाड़ा दौरा, बस्तर वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM Vishnu Deo Sai Bastar tour : सीएम साय का आज बीजापुर और दंतेवाड़ा दौरा, बस्तर वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

CM Vishnu Deo Sai Bastar tour

रायपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय आज यानी 4 अक्टूबर को बस्तर संभाग के दौरे पर रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक साय आज दंतेवाड़ा में 167.21 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद साय बीजापुर पहुंचेंगे, जहां जिलेवासियों को 263.67 करोड़ रूपए की लागत वाले 209 निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

सीएम साय सुबह 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 01 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे तक सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री साय 2.20 बजे मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय 3.35 बजे बीजापुर से रवाना होकर शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

read more – Armed Forces Ceremony : भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक पहुंचा रायपुर, रैली निकालकर तिरंगे के साथ किया स्वागत, राजधानी में होगा 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी

Breaking News News and Politics राज्य खबर