AB News

CM Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंत्रालय में दिनभर बैठकों का दौर

CM Vishnu Deo Sai

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक यह बैठकें चलेंगी। इसमें अलग-अलग विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी कार्यों की स्थिति का गहन मूल्यांकन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय इन बैठकों के माध्यम से विकास कार्यों में गति लाने, योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और आम जनता को लाभ पहुंचाने वाले फैसलों पर फोकस करेंगे। मंत्रालय में यह बैठकें अधिकारियों के साथ विभागवार आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभागीय मंत्री भी उपस्थित रह सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री साय खासकर उन योजनाओं की मॉनिटरिंग पर जोर दे सकते हैं जो हाल ही में शुरू की गई हैं या जिन पर अमल में देरी हो रही है। इसके अलावा बजट में घोषित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा संभावित है। सरकार के सुशासन और जवाबदेही को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से यह बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, आरोपी युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Exit mobile version