रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे है, सीएम ने भगवान जग्गनाथ के दर्शन के साथ ही दिन की शुरुआत की और फिर अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे जहां छोटे बच्चों के साथ भोजन किया, बगिया में बालक आश्रम शाला के बच्चों को न्योता भोज दिया, उन्होंने जमीन पर बैठ कर बच्चों के साथ भोजन किया, बच्चों को दुलार करते हुए उन्होंने अपनी थाली से मिठाई भी बच्चों में बांटा.
नन्हे बच्चों ने मुख्यमंत्री से कहा कि “सीएम सर हमसे मिलने और आइएगा” साय बच्चों की इस मासूम मनुहार पर मुस्कुराए और कहा बगिया तो मेरा घर है तो आप लोगों से मिलने तो आता ही रहूंगा. वही सुदूर अंचल बीजापुर से एक छोटी बच्ची ने भी मुख्यमंत्री के लिए बधाई संदेश भेजा जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
मुख्यमंत्री CM साय ने अपने नाती वेदांश और नातिन वंशिका के साथ जन्मदिन का केक भी काटा, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है, रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया.
CM साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दिन की शुरुआत की और भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है.
गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है, यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन से रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है, इस रथ के पहिये को पिछले 12 दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के दर्शन हेतु भम्रण कराया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ.
सुदूर अंचल से CM साय के लिए बच्ची का विशेष संदेश
बच्चों के प्यारे…और बच्चों से असीम स्नेह करने वाले मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए सुदूर बीजापुर से आया है, जन्मदिन पर बधाई संदेश…
नन्हे मुन्ने बच्चों की ओर से मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं….#HBD_CM_Vishnuji pic.twitter.com/gmRbvRGJ2M
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) February 21, 2024