spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

CM Jandarshan program : प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के निवास पर दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन कार्यक्रम, आम जनता की सुन रहे समस्‍या

CM Jandarshan program

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब सीधे जनता की समस्याएं सुनेंगे। आज से मुख्यमंत्री आवास में जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमे आम जनता प्रदेश के मुखिया से सीधे अपनी समस्याओं को साझा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री परेशानियों को तत्काल सुनकर लोगों की परेशानियों को दूर करेंगे।

read more – CHHATTISGARH WEATHER : छत्‍तीसगढ़ में रुके हुए मानसून की शुरुआत, मौसम से बदला मिजाज, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

आम जनता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने के बाद लोगों को अपनी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। ये जनदर्शन का कार्यक्रम साप्ताहिक होगा। हर गुरुवार को या मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर इसे रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 11 बजे से चल रहे कार्यक्रम में पहली बार अतिथि देवो भव की परंपरा निभाई जा रही है। जनदर्शन के लिए जुट रहे आवेदकों का पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है। जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुटे हैं।

CM Jandarshan program

मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे, साथ ही शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी लेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्या हल करने के प्रयास में लगी हुई है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय मुख्यमंत्री लोगों से जनदर्शन में मिलते थे। हम हर गुरुवार आप सभी से मिलेंगे और आपकी समस्या के समाधान की दिशा में काम करेंगे।

”जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा। आपके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। आप सभी का हृदय से अभिनंदन।”- विष्णुदेव साय,सीएम छग

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.