AB News

CJI Sanjiv Khanna Oath : आज देश के 51वें CJI के रूप में शपथ लेंगे जस्टिस संजीव खन्ना, कौन हैं जस्टिस संजीव खन्ना?

CJI Sanjiv Khanna Oath

नई दिल्ली। देश के इतिहास में आज का दिन काफी अहम होने वाला है। आप को बता दें कि कि आज देश को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने वाला है। गौरतलब है कि मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल रविवार को समाप्त होने के बाद आज यानी 11 नवंबर को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करेंगे।

जस्टिस संजीव खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ लेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में 51वें सीजेआई के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। जस्टिस खन्ना ने जिला कोर्ट में वकील के तौर पर अपनी वकालत की शुरुआत की। जस्टिस खन्ना साल 2019 से सुप्रीम कोर्ट के जज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके साथ ही जस्टिस खन्ना देश के कई ऐतिहासिक फैसलों का हिस्सा रहे हैं।

read more – Chirmiri Elephant : चिरमिरी में गजराज का आतंक, दहशत में ग्रामीण

CJI Sanjiv Khanna Oath

जस्टिस खन्ना चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने जैसे अहम फैसलों का भी हिस्सा रहे हैं। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा। बता दें कि प्रधान न्यायाधीश जस्टिस चंद्रचूड़ ने 16 अक्टूबर को जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश की थी और केंद्र सरकार ने 24 अक्टूबर को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। शुक्रवार को प्रधान न्यायाधीश के रूप में जस्टिस चंद्रचूड़ का आखिरी कार्यदिवस था और जजों, वकीलों व शीर्ष अदालत व हाई कोर्टों के कर्मचारियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी थी।

कौन हैं न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ?

जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ। खन्ना ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल के वकील के रूप में अपना कानूनी करियर शुरू किया। उन्हें संवैधानिक कानून, कराधान, मध्यस्थता, वाणिज्यिक कानून और पर्यावरण कानून का काफी अनुभव है। वे आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के रूप में भी काम कर चुके हैं। 2004 में उन्हें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए स्थायी वकील (सिविल) नियुक्त किया गया था।

CJI Sanjiv Khanna Oath

इसके बाद जस्टिस खन्ना को 2005 में दिल्ली हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 2006 में वे स्थायी न्यायाधीश बने, जो उनके महत्वपूर्ण न्यायिक करियर की शुरुआत थी। अपने कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति खन्ना ने दिल्ली न्यायिक अकादमी, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र और जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जस्टिस खन्ना दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस देव राज खन्ना के पुत्र हैं। वो शीर्ष कोर्ट के पूर्व जज एचआर खन्ना के भतीजे हैं। हाईकोर्ट में जज बनने से पहले संजीव अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील थे। संजीव खन्ना ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस ला सेंटर से कानून की पढ़ाई की है।

read more – KESHKAL VALLEY HIGHWAY CLOSE : केशकाल घाट में सभी वाहनों का 16 दिनों के लिए आवागमन पूरी तरह रहेगा प्रतिबंधित, बनाया परिवर्तित मार्ग

 

Exit mobile version