Civil judge result
रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें टॉप 10 में 7 महिलाओं और 3 पुरूषों ने बाजी मारी है। जिसमें रायपुर की श्वेता दीवान को पहला स्थान मिला है। बता दें कि सिविल जज के पद के लिए कुल 49 पदों की भर्ती निकाली गई थी। जिसमें चयनित होने वाली 31 महिला उम्मीदवार और 18 पुरुष है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल जज की भर्ती के लिए 2 से 11 दिसंबर तक इंटरव्यू आयोजित किया गया था, जिसमें 151 उम्मीदवारों को चयनित किया गया था, लेकिन केवल 150 उम्मीदवारों ने ही इसमें भाग लिया। वहीं, सिविल जज परीक्षा का परिणाम बुधवार रात को जारी किया गया, जिसमें रायपुर की श्वेता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सिविल जज परीक्षा में पहले स्थान प्राप्त करने पर श्वेता ने कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे विश्वास था कि इस बार मेरा चयन होगा, लेकिन अब पहले स्थान पर आने के बाद मेरी खुशी दोगुनी हो गई है।”

