AB News

Chirmiri Elephant : चिरमिरी में गजराज का आतंक, दहशत में ग्रामीण

Chirmiri Elephant

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में दो दंतैल हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दशहत का माहौल बना हुआ है। रात दो दंतैल हाथियों के घुस जाने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी रात में गश्त कर रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह दी।

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात चिरमिरी नगर पालिका निगम क्षेत्र के कोरिया कॉलरी में दंतैल हाथियों ने अपने आने की दस्तक पोखरी दफाई छठ घाट पर पहुंच कर दी। हाथियों के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर उन्हें देखने लगे।

हाथियों को देखने के बाद लोगों की नींद उड़ गई। सभी रात भर रतजगा करने को मजबूर हुए। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना गया।

read more – Maharashtra Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के बागियों के खिलाफ कार्यवाही, 28 बागी उम्मीदवारों को पार्टी से किया निलंबित

Exit mobile version