spot_img
Monday, June 30, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Chinese Expansionism : चीन की विस्तारवादी नीति, चीन ने भूटान की सीमा में बसाए 22 गांव, क्या भारत पर दबाव बनाने की साजिश में जिनपिंग?

Chinese Expansionism

चीन दुनियाभर में अपनी विस्तारवाद की नीति के लिए जाना जाता है। अब चीन ने भूटान की जमीन में घुसपैठ की है। इस बात का खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक चीन ने भूटान में 22 गांव बसा लिए हैं। जिसमे चीन ने भूटान की पारंपरिक सीमाओं के अंदर 22 गांव और बस्तियां बनाई हैं। इनमें 19 गांव और तीन छोटी बस्तियां हैं।

read more – Chhattisgrah crime news: अंधविश्वास ने ले ली 2 भाइयों की जान, घर के अंदर तंत्र-मंत्र की साधना, 4 स्थिती गंभीर..

इस खबर के बाद भारत समेत कई मुल्क़ परेशान हैं क्योंकि ये भूटान की संप्रभुता के लिए चिंता पैदा कर रही है। खासतौर से रणनीतिक रूप से महत्पूर्ण डोकलाम पठार पर इसकी नजर है। पहले भी इसको लेकर खबर आई थी। साल 2023 में चीन ने भूटान की पारंपरिक सीमा के अंदर सात गांव बना लिए थे।

Chinese Expansionism

दूसरे देशों की जमीन पर कब्जा करने के ड्रैगन के इरादे की वजह से लगभग हर पड़ोसी देश के साथ चीन के संबंध हमेशा तवानपूर्ण बना रहता है। चीन का भारत और रूस समेत उसके सभी पड़ोसी देशों के साथ सीमा विवाद है। चीन का मंगोलिया, लाओस, वियतनाम, म्यांमार, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान के साथ संबंध तनावपूर्ण है। इन सभी देशों की जमीनों पर ड्रैगन कब्जा किए हुए है।

ड्रैगन के इस कदम के बाद एक बार फिर चीन की विस्तारवादी नीति का पूरी विश्व में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं भारत के साथ चीन का सीमा विवाद हमेशा चर्चा में रहता है। भारत चीन के साथ 3488 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच कभी भी कोई आधिकारिक सीमा रेखा नहीं रही।

क्युकीं चीन किसी भी सीमा रेखा को नहीं मानता है। जब 1962 में दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो चीन की सेना लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक घुस आई थी। बाद में युद्धविराम के दौरान यह तय किया गया कि जिस देश की सेना जहां है वहीं LAC यानी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल होगा।

read more – RAIPUR SOUTH ASSEMBLY BY-ELECTION 2024 : आज से होगा रायपुर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.