Chilean president Gabriel Boric
नई दिल्ली। चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक आज पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें मंत्री, सांसद, व्यापार संघों के प्रतिनिधि और भारत-चिली सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े प्रमुख व्यक्ति शामिल होंगे। यह राष्ट्रपति बोरिक की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी।
भारत-चिली संबंधों पर अहम बातचीत
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति बोरिक प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें व्यापार, निवेश, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खनन, सौर ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। बता दें कि भारत और चिली के बीच पहले से ही मजबूत व्यापारिक संबंध हैं और इस यात्रा से इन्हें और अधिक गति मिलने की उम्मीद है।
Chilean president Gabriel Boric
राष्ट्रपति मुर्मु देंगी भोज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी चिली के राष्ट्रपति के सम्मान में एक विशेष भोज का आयोजन करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर विचार किया जाएगा।
मुंबई-बेंगलुरु में बिजनेस मीटिंग्स
राष्ट्रपति बोरिक 5 अप्रैल को चिली लौटने से पहले आगरा, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे। मुंबई और बेंगलुरु में वे राजनीतिक नेतृत्व, व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में व्यापार और निवेश के नए अवसरों पर बातचीत होगी। साथ ही, चिली भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम और तकनीकी इनोवेशन से भी जुड़ेगा।
भारत की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू होंगे बोरिक
इस राजकीय यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बोरिक भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से देखेंगे। वे आगरा में ताजमहल का दौरा करेंगे और भारत के समृद्ध इतिहास को समझने का प्रयास करेंगे।
Chilean president Gabriel Boric
भारत-चिली संबंधों को मिलेगी मजबूती
बता दें कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊर्जा मिलेगी। चिली, जो कि लैटिन अमेरिका का एक प्रमुख देश है, भारत के लिए खनिज, कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार बन सकता है। वहीं, भारत की आईटी, फार्मा और स्टार्टअप इंडस्ट्री चिली में अपने व्यापार का विस्तार कर सकती है।
यात्रा का महत्व
राष्ट्रपति बोरिक की यह यात्रा भारत-चिली के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। उम्मीद है कि इस दौरे के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के अवसरों में वृद्धि होगी और सांस्कृतिक सहयोग भी और मजबूत होगा।
read more – Kathua Encounter : कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, ऑपरेशन तेज