spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Chief Minister’s visit to Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक दिवसीय प्रवास पर आज जशपुर दौरा, सांस्कृतिक मंडप का करेंगे लोकार्पण, देखिए पूरी खबर…….

Chief Minister’s visit to Jashpur

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जिले के एक दिवसीय प्रवास पर आज 2 मार्च को जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय सवेरे 10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तामामुंडा पहुंचेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय फरसाबहार के तमामुंडा और मनोरा में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम के साथ तपकरा में चल रहे गायत्री महायज्ञ व शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव स्मृति फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होगे और जिले तथा क्षेत्रवासियों को अनेक विकास कार्यों की सौगात देंगे।

Chief Minister’s visit to Jashpur

मुख्यमंत्री साय वहां विकासखंड फरसाबहार के ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन पर्वत में सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप का लोकार्पण करेगें। यहां गिरी गोवर्धन पर्वत में बने सांस्कृतिक मण्डप और 3 मार्च से निरंतर 24 घंटे तक होने वाले ‘‘हरे कृष्ण, हरे राम’’ नाम का उच्चारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – CG NEWS: महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन शुरु, PCC चीफ दीपक बैज सब्जी खरीदने पहुंचे सब्जी बाजार

मुख्यमंत्री साय यहां कलश यात्रा एवं अधिवास कार्यक्रम में भी शामिल होगें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी तरह विकासखंड फरसाबहार के अंतर्गत ही तपकरा में आयोजित आमसभा में शामिल होगें तथा सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेगें, साथ ही वे गायत्री महायज्ञ में भी शामिल होगें।

Chief Minister’s visit to Jashpur

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम डांडटोली में आयोजित शहीद वीर बुद्ध भगत जयंती समारोह में शामिल होकर आमजनों को संबोधित करगें। मुख्यमंत्री साय इस दौरान जिला मुख्यालय जशपुर में आयाजित स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जुदेव स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.