spot_img
Tuesday, October 14, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक को लेकर आदेश जारी, 7 दिन तक झुका रहेगा तिरंगा, सीएम साय के सभी कार्यक्रम रद्द

Chhattisgarh News

रायपुर। भारत के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर छत्तीसगढ़ में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान 26 दिसंबर से लेकर 1 जनवरी तक कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा। इसके किये राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है।

बता दें कि इसमें समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री ओपी चौधरी के सभी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जताया शोक 

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जाताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मनमोहन सिंह जी खुद कम बोलते थे, मगर उनका काम ऐसा बोलता था कि पूरा विश्व हमेशा उनका प्रशंसक रहेगा। अपनी आर्थिक नीतियों से उन्होंने भारत देश को एक नई ऊंचाई तक पहुंचा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन देश और कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि, दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति:

READ MORE – Mohan Bhagwat Visit Chhattisgarh : RSS प्रमुख मोहन भागवत का आज से छह दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.