spot_img
Wednesday, July 30, 2025

छत्तीसगढ़ म तबादला एक्सप्रेस जारी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारी मन होइस एति ओति

छत्तीसगढ़ म ये दिन 'तबादला एक्सप्रेस' पूरा जोरो ले होवत हे. राज्य सरकार सरलग विभिन्न विभाग म अधिकारी मन के तबादला करत हे. इही...

Latest Posts

Chhattisgarh News: पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय केंद्र के द्वारा धान खरीदी का दावा करने वाले भाजपाई बताएं कि अब साय सरकार कर्ज क्यों ले रही है?

Chhattisgarh News

रायपुर/09 सितंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय दर्जनों बार पत्रकारवार्ता लेकर केंद्र की सरकार के द्वारा प्रदेश में धान की खरीदी करने का दावा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं कि धान खरीदी के लिए भाजपा की साय सरकार अब कर्ज क्यों ले रही हैं? छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की धान खरीदी के लिए साय सरकार के द्वारा 37000 करोड़ का कर्ज लेने का फैसला भारतीय जनता पार्टी के झूठ और भ्रम की राजनीति का प्रमाण हैं। यह साबित हो गया हैं कि प्रदेश में सत्ता हथियाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता बेवजह केंद्र की मोदी सरकार का महिमा मंडन करके छत्तीसगढ़ के किसानों को बरगलाने का कुत्सित प्रयास करते रहें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश को कर्ज़ में डुबाने का काम कर रही हैं। 9 महीने की सरकार में पहले ही 25000 करोड़ से अधिक का कर्ज ले लिया हैं। मोदी की फर्जी गारंटी प्रदेश के लिए कर्ज का सबसे बड़ा कारण बन रही हैं। किसानों का 2 साल का बोनस देने, महतारी वंदन योजना का मासिक किस्त और अब किसानों से धान खरीदने 37000 करोड रुपए का कर्ज ले रही हैं। इसी गति से सरकार कर्ज लेते रहेगी तो आने वाले दिनों पर छत्तीसगढ़ में लगभग ढाई लाख करोड़ का कर्ज बढ़ जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के ऊपर 100000 रूपये से अधिक का कर्ज होगा।

CHHATTISGARH NEWS: भाजपा नेता की कार बाढ़ में बह गई, BSF जवानों ने किया रेस्क्यू – देखें वीडियो

Chhattisgarh News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक और सरकार कर्ज के ऊपर कर्ज ले रही हैं, दूसरी ओर कांग्रेस सरकार के दौरान आम जनता को राहत देने चलाई जा रही योजनाओं को भी बंद कर रही हैं। बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया है। रजिस्ट्री में 30 परसेंट की छुट खत्म कर दिया गया हैं। 18 लाख़ पीएम आवास नहीं दे पा रहे हैं, सरकारी कर्मचारियों को भत्ता नहीं दे पा रहे हैं, संविदा कर्मचारियों को 8 से 9 महीने का वेतन नहीं मिल पाया हैं, स्वास्थ्य की व्यवस्था कर्मी हुई हैं। अस्पतालों में ना दवाइयां है ना चिकित्सा उपकरण हैं। सरकारी नौकरी का अवसर नहीं दिया जा रहा है, सारे विकास काम बाधित हैं। सुपोषण अभियान भी बंद पड़ी हुई हैं, पूरी तरीका से सरकार की वित्तीय व्यवस्था चरमरा गई हैं और सिर्फ विज्ञापनों में बड़े-बड़े खोखले दावे किये जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दावा किया था, कि डबल इंजन की सरकार बनने पर प्रदेश का विकास गति से होगा केंद्र सरकार आर्थिक मदद करेगी। यहां उसका विपरीत दिख रहे केंद्र सरकार मदद नहीं कर रही हैं, बल्कि डबल इंजन की सरकार डबल गति से कर्ज ले रही हैं। आम जनता के लिये यह सरकार ट्रबल इंजन साबित हो रही हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.