Chhattisgarh News
रायपुर। इस समय देश के कई जगहों में लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश से नदी नाले उफान पर है। वही कई प्रदेश जैसे गुजरात, राजस्थान, त्रिपुरा और केरल जैसे कई राज्य जल मग्न हो गए है। यहां लोगों को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू करके ले जाया जा रहा है।
वही हालात की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आपदा प्रभावित त्रिपुरा और केरल राज्य को 15-15 करोड़ रूपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार की देर शाम कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है।
उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।