AB News

Chhattisgarh news : हर साल की तरह इस बार भी पूर्व सीएम भूपेश बघेल अपने निवास रायपुर में जनता के साथ मनाएंगे हरेली त्योहार, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Chhattisgarh news

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हार साल की तरह इस बार भी हरेली त्योहार का आयोजन अपने रायपुर स्थित निवास में किया है। जहा प्रदेश की जनता के साथ हरेली का पर्व पारंपरिक रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा।

READ MORE – KORBA NEWS : कोरबा के करतला में 50 साल पुराना सार्वजनिक कुआँ अचानक जमीन में धंसा, इलाके में मचा हड़कंप

बघेल ने कहा कि, रायपुर में वे अपने शासकीय निवास में हर साल की तरह इस साल भी हरेली मनाएंगे, जिसमें आम जनता भी आ सकेगी। आप को बता दे कि तीज-त्योहार को कांग्रेस की सरकार ने ही जीवित किया था।

Chhattisgarh news

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहते हुए भूपेश बघेल हर साल मुख्यमंत्री निवास में हरेली त्योहार का आयोजन करते थे। विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश का यह पहला बड़ा त्योहार है। जिसमें भूपेश बघेल अब विपक्ष में हैं। जहा यह चर्चा थी कि शायद पूर्व सीएम बघेल के तरफ से इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं किया जा सकता है।

भाजपा सरकार में हरेली त्योहार को लेकर कोई बड़ा योजना न होने को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि, तीज त्योहार को हमने जीवित किया था। सभी लोग मनाते थे, अब उसे पीछे धकेलने का काम ये कर रहे। ये गेड़ी तब चढ़ पाते है जब दो लोग पकड़ते हैं।

बोरे बसी भी बड़ी मुश्किल से इन्होंने खाया। इनका कार्यक्रम ही नहीं था खाने का। विष्णुदेव साय ने ट्रेंड होते देखा तब दोपहर के बाद बड़ी मुश्किल से बोर बासी खाया।

READ MORE – Happy birthday Kishor Kumar : किशोर कुमार के जन्मदिन पर जानिए कुछ रोचक बातें, दिलचस्प किस्से

Exit mobile version