Chhattisgarh News : वरिष्ठ नागरिकों को सीएम साय से मिली बड़ी सौगात, बस किराये में मिली 100 फीसदी की छूट, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh News : वरिष्ठ नागरिकों को सीएम साय से मिली बड़ी सौगात, बस किराये में मिली 100 फीसदी की छूट, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ सरकार में अब वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें एक परिचारक सहित यात्री बस किराए में 100 प्रतिशत छूट प्रदान करने का निर्णय किया गया है। इसके लिए शासन ने परिवहन विभाग द्वारा अध्यक्ष बस संचालन एसोसिएशन रायपुर को निर्देश जारी किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ नागरिक, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक हो और उनके साथ में एक परिचारक को यात्री बस किराए में 100 प्रतिशत छूट प्रदान किए जाने कहा गया है। इस बारे में संबंधित जिले के समस्त बस मालिकों सहित चालक एवं परिचालकों को अवगत कराए जाने तथा संबंधित वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी परिपत्र निर्देश के परिपालन में यदि कोई बस परिचालक नहीं किया जाता है और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क बस यात्रा करने से इंकार किया जाता है तो उनके विरुद्ध धारा-86 के तहत संबंधित यात्री बस की अनुज्ञा पत्र एवं परिचालक के खिलाफ धारा-34 के अधीन निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News News and Politics राज्य खबर