AB News

CHHATTISGARH NEWS : पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी का निधन, परिवार में शोक की लहर, CM साय ने जताया शोक

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के जीजा महेंद्र कल्चुरी के निधन पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की बहन इला कल्चुरी के घर से शोक की खबर प्राप्त हुई है। जिसमें उनके पति और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के जीजाजी महेंद्र कल्चुरी जी के दिवंगत होने का दुखद समाचार मिला है।

महेन्द्र कल्चुरी का लंबे समय से स्वास्थ ठीक नहीं चल रहा था। 27 जून को राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में महेंद्र कल्चुरी ने अंतिम सांस ली। महेन्द्र कल्चुरी के देहावसान से डॉ रमन सिंह के परिवार में शोक की लहर है। महेंद्र कल्चुरी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

इसमें बेटा साकेत – बहु शैलजा कल्चुरी, बेटा शान्तनु – बहु कविता कल्चुरी के साथ बेटी सोनल सिंह और नाती पोते में शुभी, शौर्य, ईशान, मोहवी, अनय और आरिका हैं। 28 जून को सुबह 11:30 बजे महेंद्र कल्चुरी का अंतिम संस्कार देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

READ MORE – RAIPUR CRIME : राजधानी के BSUP कॉलोनी की आठवीं मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, सर फटने से मौके पर हुई मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Exit mobile version