Chhattisgarh News
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नवरात्रि पर्व पर गुरुवार को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी प्रचार में व्यस्त थे। इस बीच उन्होंने डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर पूजा अर्चना किए।
READ MORE – BHILAI STEEL PLANT : भिलाई इस्पात संयंत्र में भीषण आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं
उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर मां बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम साय मंदिर परिसर में लगभग आधे घण्टे रहे। उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए विजिटर्स बुक में अपना संदेश लिखा।


