CHHATTISGARH NEWS : रायपुर कलेक्ट ने चलाया जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान का संदेश

CHHATTISGARH NEWS : रायपुर कलेक्ट ने चलाया जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिए मतदान का संदेश

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। राजधानी में वोटर्स को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने बाइक रैली का आयोजन किया। आज मंगलवार को कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बुलेट चलाकर मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की मुहीम चला कर अपील की। लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान करवाने स्वीप कार्यक्रम के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया था। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

बाइक रैली की शुरुआत कलेक्ट्रेट से होकर घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, तात्यापारा चौक, आजाद चौक से होते हुए रैली अनुपम गार्डन में समाप्त हुई। यहां कलेक्टर ने सभी लोगों को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

READ MORE – BIJAPUR NAXALITES ENCOUNTER : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया, अन्य सात नक्‍सली घायल

CHHATTISGARH NEWS

अनुपम गार्डन में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने डांस और नुक्कड़ नाटक करके मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। रायपुर लोकसभा सीट के लिए द्वितीय चरण 7 मई को मतदान होना है।

यहां अनुपम गार्डन में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के लिए सेल्फी जोन बनाया गया था, जिसमें लोगों ने खूब सेल्फी खिंचवाई। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने लोगों से शहरी क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया।

रायपुर लोकसभा से जुड़े अहम आंकड़े

  • लोकसभा में 23 लाख 63 हजार 691 मतदाता ।
  • रायपुर लोकसभा में 2383 मतदान केंद्र हैं।
  • शहरी मतदान केंद्र की संख्या 1231 है।
  • ग्रामीण मतदान केंद्र की संख्या 1156 है।
  • पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं की संख्या 50 हजार 483 है।

12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना

  • रायपुर लोकसभा सीट के लिए 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी।
  • नामांकन की अंतिम तारीख 19 अप्रैल
  • नामांकन की समीक्षा तिथि 20 अप्रैल
  • उम्मीदवारों का नाम वापस लेने की तिथि 22 अप्रैल है ।
  • मतदान की तिथि 7 मई
  • मतगणना की तारीख 4 जून निर्धारित की गई है।
Breaking News News and Politics राज्य खबर