CHHATTISGARH NEWS
रायपुर। प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की महलाओं के लिए नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। वहीं इसके साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने सोशल मीडिया में इस योजना का ऐलान किया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत कांग्रेस पार्टी में ने गरीब श्रेणी की महिलाओं को हर साल लगभग एक लाख रुपए की मदद राशि देने का वादा किया है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि सरकारी नियुक्तियों के सन्दर्भ में महिलाओं को भी इस पर भी आधे हक दिए जाएंगे।
वहीं इस पर महिला प्रदेश अध्यक्ष फुलो देवी नेताम और राष्ट्रीय महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष अलका लांबा के दिए निर्देश के अनुसार आज राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर नारी न्याय गारंटी योजना विषय पर चर्चा होगी।