Chhattisgarh News
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।
Chhattisgarh News
वर्ष 1987 से हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को पहली बार 28 फरवरी 1997 को सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष इस दिन को 28 फरवरी को मनाया जाता है।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन को उनके द्वारा दिए गए योगदान को लेकर याद किया जाता है। इसके साथ ही देश के विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है और विज्ञान के महत्व को समझया जाता है।
Chhattisgarh News
सीवी रमन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- सीवी रमन का पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था।
- उनका जन्म तमिलनाडु में 7 नवंबर 1888 में हुआ था।
- सीवी रमन ने अपनी पउच्च शिक्षा प्रेसिडेंसी कॉलेज से प्राप्त की।
- 1907 से 1933 के बीच उन्होंने कोलकाता के इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ साइंस में काम करते हुए फिजिक्स के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजें की।
- 1930 में उन्हें भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।