AB News

Chhattisgarh Khel Alankaran : छत्तीसगढ़ में आज हुआ खेल अलंकरण समारोह का आयोजन, CM साय करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान, खिलाड़ियों को मिलेंगे 1 करोड़ 36 लाख रुपए

Chhattisgarh Khel Alankaran

रायपुर। 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्‍तीसगढ़ राज्य में राज्‍य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। जहां राज्य खेल अलंकरण 2024 के सम्मान समारोह में प्रदेश के मुखिया विष्णु देव ने राज्य के लिए शहीद होने वाले वीरों के परिवारों को सम्मानित किया। खेल अलंकरण समारोह 2024 के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृज मोहन अग्रवाल के साथ खेल एवं युवा विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

READ MORE – GARIABAND NEWS : भारतीय टीम का दक्षिण कोरिया में बेहरीन प्रदर्शन, वुडबॉल में जीता कांस्य पदक

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इसी के साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।

छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समारोह में राज्य सरकार की ओर से साल 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Chhattisgarh Khel Alankaran

तो वही वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी वर्ष 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

वही खेल अलंकरण समारोह में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि वे कैसे इस मुकाम पर पहुंचे है। कितनी देर प्रैक्टिस करते हैं, कहां-कहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उन्हें किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसमें कुछ ऐसे वरिष्ठ खिलाड़ी भी थे जो 60 की उम्र के बावजूद आज भी खेल में अपनी सहभागिता दे रहे हैं। इस उम्र में भी खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें भी आज खेल अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है।

तो वही खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि, पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे 60.33 लाख रूपए की राशि इस तरह खिलाड़ियों को मिलेंगे 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए शामिल हैं।

READ MORE – Paris Paralympics 2024 : ओलंपिक से कितना अलग होता है पैरालंपिक, पेरिस में खिलाड़ियों ने किया आगाज, पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Exit mobile version