Chhattisgarh Governor Replaced : राष्ट्रपति ने नियुक्त किये 6 नए राज्यपाल,  अन्य 3 में किए फेरबदल, रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

Chhattisgarh Governor Replaced : राष्ट्रपति ने नियुक्त किये 6 नए राज्यपाल, अन्य 3 में किए फेरबदल, रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

Chhattisgarh Governor Replaced

राष्टपति द्रोपती मुर्मू ने छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदला दिए हैं। रमन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। अभी वर्तमान में इसकी जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की।

वही झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। रमेश बैस को महाराष्ट्र के गवर्नर की जिम्मेदारी मिली हैं। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। इसके साथ ही पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

इन राज्यों में बने नए राज्यपाल
  • हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
  • गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

read more – NAVI MUMBAI BUILDING COLLAPSE : नवी मुंबई में तीन मंजिला इमारत के भरभराकर गिरने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत-बचाव में जुटी 

Breaking News नेशनल न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर