Chhattisgarh Dry day : छत्तीसगढ़ में आज जन्माष्टमी पर ड्राइ-डे, बंद रहेगी शराब और मांस की दुकानें

Chhattisgarh Dry day : छत्तीसगढ़ में आज जन्माष्टमी पर ड्राइ-डे, बंद रहेगी शराब और मांस की दुकानें

Chhattisgarh Dry day

छत्तीसगढ़ में आज जन्माष्टमी पर सभी जगह ड्राई डे रहेगा। इसको लेकर मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट कर इस संबंध में जानकारी दी है। राज्य सरकार ने शराब और मांस-मटन की दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसकी वजह से सोमवार को शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। तो वही मांस की बिक्री और मांसाहार की दुकाने भी बंद रहेगी। इस दौरान शराब बिक्री करने या मास मदिरा बेचे जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां धूमधाम से की जा रही है। शहर के मंदिरों में विशेष तौर पर झांकी की तैयारी हो रही है। मंदिरों में विशेष तरह आकर्षक श्रृंगार किए जा रहे है।

पूरे प्रदेश में श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी को मांस और शराब की दुकानें बंद रहेगी। यदि उक्‍त आदेश का उल्‍लंघन किया गया तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सख्‍ती से निगरानी भी पुलिस के द्वारा की जाएगी

बता दें कि 26 अगस्‍त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व है। इस पर्व के मौके पर प्रदेश सरकार ने शुष्‍क घोषित किया है। उक्‍त शुष्‍क दिवस पर किसी भी शराब की दुकान से शराब प्रेमी शराब नहीं खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं कहीं से शराब की अवैध रूप से बिक्री की गई तो संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।

read more – Krishna Janmashtami 2024 : आज जन्माष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें लड्डू गोपाल का पूजा अर्चना, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Breaking News News and Politics राज्य खबर