Chhattisgarh Crimes : छत्तीसगढ़ में 3 साल की मासूम की इलाज के दौरान मौत, पानी समझकर पी ली थी शराब

Chhattisgarh Crimes : छत्तीसगढ़ में 3 साल की मासूम की इलाज के दौरान मौत, पानी समझकर पी ली थी शराब

Chhattisgarh Crimes

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बैकुंठपुर गांव में मंगलवार दोपहर शराब पीने से 3 साल की बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकरी के मुताबिक लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि बच्ची ने खेल-खेल में दादी के कमरे में रखी शराब पी लिया। शराब पीने के कारण बेहोश होने पर परिजन आनन फानन में बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

जहा तबियत बिगड़ने पर वहां से अंबिकापुर रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पूरा मामला त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। स्वजन ने शराब सेवन की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने बालिका का पोस्टमार्टम कराया है।

Chhattisgarh Crimes

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम बैकुंठपुर निवासी राम सेवक की 3 साल की बेटी सरिता सोमवार सुबह घर में ही खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास ही काम कर रही थी। बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई। वहां शराब की बोतल और ग्लास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।

शराब पीने के बाद सरिता को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा। जिसके बाद थोड़ी देर में वो बेहोश हो गई। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब एवं गिलास पड़ा हुआ था।

जिसके बाद सरिता को लेकर तत्काल परिजन वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ता देख अंबिकापुर रेफर कर दिया। यहां भी सरिता की हालत में सुधार नहीं हुआ एवं मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची का शव लेकर परिजन बलरामपुर लौट गए। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया है। मासूम की मौत से परिजन सदमे में हैं।

Breaking News News and Politics राज्य खबर