Chhattisgarh Breaking News
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में बनाई अपनी जगह, छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही मोदी की गारंटी लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता का दिल जीत कर उनके दिल में जगह बना ली है।
Chhattisgarh Breaking News
सीएम साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं।

