Chhattisgarh Breaking : प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अचानक दिया इस्तीफा, कार्यकारिणी भी भंग

Chhattisgarh Breaking : प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने अचानक दिया इस्तीफा, कार्यकारिणी भी भंग

Chhattisgarh Breaking

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने शुक्रवार देर रात अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद से मिलर्स समुदाय में हलचल मच गई। वर्षों से संगठन को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे की पुष्टि स्वयं की और बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र विधिवत एसोसिएशन को भेज दिया है।

बता दें कि योगेश अग्रवाल भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भाई हैं। फिलहाल उनके इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह खबर राजधानी में तेजी से फैल गई है और इसके कारणों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

वहीं योगेश अग्रवाल ने अपने इस्तीफे में लिखा, “एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मैंने और मेरी पूरी टीम ने पूरी ऊर्जा से काम किया। परंतु अब मैं अध्यक्ष के रूप में कार्य नहीं करना चाहता। मैं अपने अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देता हूँ और पूरी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा करता हूँ।”

Chhattisgarh Breaking

इसके साथ ही उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने मिलर्स की सभी माँगों को मान लिया है और प्रशासन से भी उन्हें पूरा सहयोग मिला है। अग्रवाल ने इसके लिए सरकार और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। योगेश अग्रवाल ने मिलर्स समुदाय के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए लिखा, “आप सभी मिलर्स ने जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया, उसके लिए मैं आप सबका आभारी हूँ।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे भविष्य में भी मिलर्स के सुख-दुख के साथी बने रहेंगे।

राजनीतिक चर्चाएं तेज

अग्रवाल के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। चूंकि वे एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से जुड़े हैं, इसलिए इस फैसले के पीछे के कारणों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। अब देखना होगा कि एसोसिएशन में नेतृत्व की बागडोर किसे सौंपी जाती है और आगे की दिशा क्या होती है।

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर