AB News

Chess Olympiad 2024 : भारत ने Chess Olympiad में रचा इतिहास, पुरुष और महिला टीमों ने पहली बार जीता स्वर्ण पदक

Chess Olympiad 2024

बुडापेस्ट। भारत ने हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार को Chess Olympia 2024 के ओपन सेक्शन में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार को भारत ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की। 45वें शतरंज ओलंपियाड में पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत ने यह इतिहास रचा है।

जिसके बाद अब देश के चेस इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। फाइनल राउंड में दूसरे स्थान पर चल रहे चीन का सामना अमेरिका से था, जहां चीन को हार का सामना करना पड़ा।

read more – Blast In Iran Coal Mine : ईरान की कोयला खदान में जोरदार धमाका, मीथेन गैस लीक होने से 51 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया 3 दिन के शोक का ऐलान 

स्लोवेनिया के खिलाफ मैच में अर्जुन इरिगैसी ने जान सुबेलज को हराया जबकि गुकेश ने व्लादिमीर फेडोसेव को मात दी। अर्जुन की जीत के बाद भारत को गोल्ड हासिल करने के लिए सिर्फ एक अंक की जरूरत थी, जिसे गुकेश ने हासिल कर लिया है।

Chess Olympiad 2024

यह पहली बार है जब भारत ने एक ही ओलंपियाड में दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल हासिल किया है। भारतीय पुरुष टीम ने इससे पहले 2014 और 2022 में इस प्रतियोगिता के दौरान कांस्य पदक जीता था, जबकि महिला टीम ने 2022 में चेन्नई में हुए चरण में कांस्य पदक जीता था।

महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक
भारतीय महिला टीम ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय महिला टीम में हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव और अभिजीत कुंटे थीं। हरिका, दिव्या और वंतिका ने अपने-अपने विरोधियों के खिलाफ मैच जीते जबकि वैशाली ने ड्रॉ खेला।

read more – Chhattisgarh Justice Yatra: 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पदयात्रा करेंगे दीपक बैज: गिरौदपुरी से शुरू होगी 125 किमी की यात्रा

 

Exit mobile version