Chattisgarh Lok Sabha Election 2024
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। अब तैयारी तीसरे चरण की सात लोकसभा सीटों में प्रचार के लिए भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा लोकसभा जांजगीर में होनी है। तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक मई को कोरबा लोकसभा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
Chattisgarh Lok Sabha Election 2024
तो वहीं प्रियंका गांधी भी कोरबा लोकसभा में जनसभा को सम्बोधित करेंगी और कोरबा की वर्तमान सांसद एवं प्रत्याशी ज्योत्स्ना महंत के लिए प्रचार कर जनता से अपील करेंगी।
भाजपा ने यहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। जांजगीर-चांपा सीट से वर्तमान में भाजपा से गुहाराम अजगले सांसद हैं, उन्होंने कांग्रेस के रवि परसराम को 2019 के चुनाव में हराया था।