AB News

Chandanwari area Accidents : जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी में अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ले जारी वैन दुर्घटनाग्रस्त, 2 की हालत गंभी

Chandanwari area Accidents

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल होने वाली पवित्र अमरनाथ यात्रा शनिवार (29 जून) से शुरू हो गई। वही यात्रा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन 14 हजार यात्रियों ने अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 52 दिन की यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

READ MORE – T20 WORLD CUP 2024 : 17 सालों बाद विश्व विजेता बनते ही बारबाडोस में रोहित ने गाड़ दिया तिरंगा, फिर चखी पिच की मिट्टी

6 हजार 619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रविवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना हुआ। इस बीच, यात्रियों को ले जा रही एक कार का रविवार को पहलगाम के पास चंदनवाड़ी में एक्सीडेंट हो गया। इसमें दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वही घायलों की पहचान झारखंड के विजय मंडल और गुरवा देवी के रूप में हुई है।

Chandanwari area Accidents

BSF ने दोनों के इलाज के लिए DRDO अस्पताल ले आई। इसके बाद उन्हें अनंतनाग के GMC अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। रविवार को निकले तीसरे जत्थे में में 1141 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सुबह 3:50 बजे, 319 गाड़ियों से रवाना हुए।

अब तक 3838 यात्री चंदनवाड़ी, पहलगाम रूट से जबकि 2781 यात्री बालटाल रूट से हिम-शिवलिंग के दर्शन करने निकले हैं। पहलगाम के चंदनवारी इलाके में रविवार को तीर्थयात्रियों से भरी एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। सभी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बताया, “अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक वैन चंदनवारी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे कुछ तीर्थयात्रियों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। जवानों की सक्रियता से तीर्थयात्रियों की जान बच गई।”

 

Exit mobile version