spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

Champai Soren : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज 22 विधायकों के साथ बीजेपी में हो सकते है शामिल, सियासी गलियारों में हलचल

Champai Soren

झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम नेता चंपई सोरेन आज विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए है। जहां उनके साथ JMM के 22 विधायक दाल भी साथ हैं। सूत्रों के मुताबिक सोरेन आज बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वो 12 बजे तक दिल्ली पहुंचेंगे।

चंपाई की रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास बीजेपी नेताओं से मुलाकात हो सकती है। शनिवार से ही चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। चंपाई के अलावा JMM से निष्कासित लोबिन हेंब्रम और बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती के भी बीजेपी में शामिल होने की संभावना बताई जा रही है।

Champai Soren

चंपई सोरेन अपने कुछ विधायकों के साथ थोड़ी देर में दिल्ली पहुंचेंगे। बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद दोपहर 3 बजे वो बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, चंपई एअर इंडिया की फ्लाइट (0769) से दिल्ली रवाना हुए हैं। तो वही चंपई लगातार शिवराज सिंह चौहान के संपर्क में बने हुए थे।

राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही चंपई सोरेन नाराज चल रहे हैं। चंपई सोरेन को उस समय राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था जब जमीन घोटाला मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा था। करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद 28 जून को हेमंत सोरेन रिहा हुए।

इसके बाद उन्होंने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाते हुए राज्य की कमान अपने हाथ में ले ली। इसके बाद से चंपई सोरेन नाराज बताए जा रहे हैं। आप को बता दे, चंपाई सोरेन की गिनती JMM के सीनियर लीडर के रूप में होती है। झारखंड के कोल्हान इलाके में उन्हें कोल्हान टाइगर के नाम से जाना जाता है। इनका यहां की 14 सीटों पर असर है।

read more – Devendra Yadav Arrested : बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 20 अगस्त तक भेजा गया रायपुर सेंट्रल जेल, पुलिस-समर्थकों में झड़प

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.