AB News

Chaitra Navratri 2nd Day : चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना, जाने पूजा विधि का महत्व

Chaitra Navratri 2nd Day

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली अर्थात तप का आचरण करने वाली ब्रह्मचारिणी। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अराधना करने से आत्मविश्वास, आयु, आरोग्य, सौभाग्य, अभय आदि की प्राप्ति होती है।

माता ब्रह्मचारिणी को ब्राह्मी भी कहा जाता है। मां भगवती की इस शक्ति की पूजा अर्चना करने से मनुष्य कभी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होता और सही मार्ग पर चलता है। आइए जानते हैं इस बार 10 अप्रैल 2024 को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि, उपाय…….

READ MORE – EARTHQUAKE IN GUJARAT : गुजरात के भावनगर में भूकंप से लगे तेज़ झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता

Chaitra Navratri 2nd Day

पूजा मुहूर्त
पूजन विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में सफेद और लाल रंग के वस्त्र पहनना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत होकर पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें और पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की उपासना करें। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा में पीले रंग के वस्त्र का प्रयोग करें और पीले रंग की चीजें ही अर्पित करें। माता का पंचामृत से स्नान कराने के बाद रोली, कुमकुम अर्पित करें। इसके बाद अग्यारी करें। इस दौरान ह्रीं या फिर ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः मंत्र का जाप करें। माता की कथा पढ़े और अंत में आरती करें।

Chaitra Navratri 2nd Day

माता ब्रह्मचारिणी का भोग
नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती को चीनी का भोग लगाने का विधान है। ऐसा माना जाता है कि चीनी के भोग से उपासक को लंबी आयु प्राप्त होती है और वह नीरोगी रहता है तथा उसमें अच्छे विचारों का आगमन होता है।

मां ब्रह्माचारिणी मंत्र

1. या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

2. दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : लगातार फायरिंग से गूंजा PHQ, डिप्रेस्ड सीएएफ जवान ने के 12 राउंड फायर करने से मच गई भगदड़, जानिए क्या है पूरा मामला

Chaitra Navratri 2nd Day

मां ब्रह्मचारिणी आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

ऐसे पड़ा ब्रह्मचारिणी नाम
पौराणिक कथाओं के अनुसार मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां पुत्री बनकर जन्म लिया और महर्षि नारद के कहने पर भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। अपनी इस तपस्या की अवधि में इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया। उनके इसी तप के प्रतीक के रूप में नवरात्र के दूसरे दिन इनके इसी रूप की पूजा अर्चना की जाती है।

 

 

 

 

Exit mobile version